
Uniswap v3 (Polygon)
Uniswap v3 (Polygon) के बारे में
यूनिस्वाप (V3) पोलिगन क्या है?
यूनिस्वाप एक विकेन्द्रीकृत एक्सचेंज (DEX) है जिसने बाजार में पहली बार औटोमेटिक मार्केट मेकर (AMM) मॉडल पेश किया था। इस नवाचार के चलते, ट्रेडर्स को ट्रेड करने के लिए लिक्विडिटी का निरंतर पूल मिलता था और वे एक कोंस्टंट प्रोडक्ट फॉर्मूला पर चलने वाले एल्गोरिदम के बनाम ट्रेड कर सकते थे। इसके v3 संस्करण के साथ, एक्सचेंज पहली बार इथिरियम से हटकर नई ब्लॉकचेन के लिए उपलब्ध हुआ है।
V1 में एएमएम मॉडल की शुरुआत के बाद, V2 संस्करण में अलग-अलग ERC-20 टोकनों के बीच में ट्रेडिंग करने की इजाजत दी गई, जो कि स्वाप्स, ETH और ERC-20 टोकन्स के बीच, से हटके था। इससे स्लिपेज कम हुईऔर एक्सचेंज को विकासशील रखने के लिए प्रोटोकॉल फीस लाई गई। V2 संस्करण ने टोकन जोड़ों में लिक्विडिटी के लिए मूल ईथर की जगह रेप्ड ईथर भी पेश किया।
V3 संस्करण में लिक्विडिटी प्रदाता अद्वितीय प्राइस कर्व बना सकते हैं और कैपिटल दक्षता में सुधार करने के लिए पूंची को वांछित कीमतों पर केंद्रीकृत कर सकते हैं। यदि कीमतों में बड़ा बदलाव आता है और बदलाव एलपी की मूल्य सीमा से बाहर हो जाते हैं, तो इसने पूंजी को स्वत: हटाने के विकल्प को भी सक्रिय कर दिया है। V3 की पेशकश के साथ, यूनिस्वाप पोलिगन पर भी पहली बार लॉंच हुआ है। इसकी कमतर गैस फीस के चलते, उपयोगकर्ताओं का ट्रेडिंग अनुभव अब कहीं बेहतर हो जाएगा।
यूनिस्वाप (V3) पोलिगन के संस्थापक कौन हैं?
एक्सचेंज की स्थापना सीमेंस के पूर्व मैकेनिकल इंजीनियर हेडन एडम्स ने नवंबर 2018 में की थी, जो स्टोनी ब्रुक विश्वविद्यालय के स्नातक हैं। यूनिस्वाप लैब्स, एक्सचेंज के पीछे की डेवलपमेंट कंपनी, ने पैराडाइम से सीड राउंड जुटाया था और सीरीज़ ए राउंड में 11 मिलियन डॉलर जुटाए थे जिसकी अगुवाई 0-विड्थ आन्द्रेसेन होरोविट्ज ने करी थी।
यूनिस्वाप (V3) पोलिगन लॉंच कब हुआ था?
नवंबर 2018 में V1 संस्करण के लॉन्च के बाद और अगस्त 2020 में V2 संस्करण के साथ सुधार के बाद, V3 संस्करण को मई 2021 में लॉन्च किया गया था। हालाँकि, V3 संस्करण केवल नवंबर 2021 में निकला।
यूनिस्वाप (V3) पोलिगन कहाँ स्थित है?
यूनिस्वाप लैब्स का मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में है।
यूनिस्वाप (V3) पोलिगन प्रतिबंधित देश
यूनिस्वाप ने आधिकारिक रूप से निम्न देशों को अपनी सेवाओं को इस्तेमाल करने से प्रतिबंधित कर दिया है: बेलारूस, क्यूबा, नॉर्थ कोरिया, सीरिया, कोट द इवरी, लाइबेरिया, सूडान, ज़िम्बाब्वे, इराक।
यूनिस्वाप (V3) द्वारा समर्थित कोइन्स की सूची
एक अनुमतिरहित विकेंद्रीकृत एक्सचेंज के रूप में, टोकनों को स्वतंत्र रूप से किसी के भी द्वारा लिस्ट किया जा सकता है जो उन्हें ट्रेड करने के लिए लिक्विडिटी प्रदान करता है। लेखन के समय पर, सबसे लिक्विड टोकन्स में स्टेबलकोइन्स और USDC, रेप्ड BTC, wETH और DAI जैसे रेप्ड टोकन शामिल हैं।
यूनिस्वाप (V3) पोलिगन की फीस कितनी है?
V3 संस्करण में एक लचीला शुल्क तंत्र है। स्टेबलकोइन व्यापारिक जोड़े का शुल्क 0.05% है, मानक गैर-सहसंबद्ध पूल जैसे ETH और स्टेबलकोइन्स का शुल्क 0.3% है, और अन्य जोड़े का शुल्क 1% है। अब कोई प्रोटोकॉल शुल्क नहीं है, हालांकि इसे शासन के माध्यम से चालू किया जा सकता है।
क्या यूनिस्वाप (V3) पोलिगन में लेवरेज या मार्जिन ट्रेड करना संभव है?
Uniswap V3 लीवरेज या मार्जिन ट्रेडिंग की पेशकश नहीं करता है।
| # | मुद्रा | प्रतीक | कीमत USD | 1h बदलाव | 24h बदलाव | 24h Txns | 24h वॉल्यूम | तरलता | FDV |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
Loading data... | |||||||||
डिस्क्लेमर: इस पेज में एफिलिएट लिंक हो सकते हैं। अगर आप किसी एफिलिएट लिंक पर जाते हैं और इन एफिलिएट प्लेटफॉर्मों के साथ साइन अप करने और ट्रांजेक्शन करने जैसे कुछ कदम उठाते हैं, तो आपको CoinMarketCap को क्षतिपूर्ति करनी पड़ सकती है। कृपया एफिलिएट डिस्क्लोजर देखें।
- CoinMarketCap
- एक्सचेंज
- Uniswap v3 (Polygon)