एक्सचेंज
सेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज
डिसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज
Sushiswap's RouteProcessor2 contract has an approval bug. Please revoke all approvals. Find more details here.
SushiSwap (Ethereum)

SushiSwap (Ethereum)

Spot ट्रेडिंग वॉल्यूम(24 घंटे)
$3,98,835.24
6 BTC
Total Liquidity
$2,90,88,364.79
425 BTC

SushiSwap (Ethereum) के बारे में

सुशीस्वैप क्या है?

सुशीस्वैप एक विकेंद्रीकृत एक्सचेंज (DEX) है जो एक औटोमटेड मार्केट मेकर (AMM) का इस्तेमाल करता है। यह औटोमटेड मार्केट मेकर विभिन्न टोकनों के ट्रेडिंग जोड़ों का बाजार बनाने के लिए स्मार्ट कांट्रैक्ट को काम में लेता है। ल्क्विडिटी प्रदाता इन स्मार्ट कांट्रैक्ट में धनराशि की आपूर्ति करते हैं और सुगम ट्रेडिंग सुनिश्चित करते हैं। एक्सचेंज इस मॉडल को अपनाने वाले पहले एक्सचेंजों में से था और शुरुआत में यह एक लोकप्रिय DEX, UniSwap का फोर्क था। समय के साथ यह पूरे DeFi उद्योग में सबसे बड़े एक्सचेंजों के रूप में सामने आया और अब यह लगभग सभी EVM अनुकूल लेयर-1 ब्लॉकचेन और बहुत सी लेयर-2 सोल्यूशन्स पर उपलब्ध है जो कि इथिरियम की इकोसिस्टम पर काम करती हैं।

एक्सचेंज मुख्य रूप से DeFi के उन ट्रेडरों और संस्थाओं को आकर्षित करता है जो पर्मिशनरहित और गैर-कस्टोडियल ट्रेडिंग करना चाहते हैं। यह एक्सचेंज लिक्विडिटी संबन्धित समस्याओं को दूर करता है और अन्य एक्सचेंजों की तुलना में इसका शासन का दृष्टिकोण अधिक समतावादी है। शासन के प्रस्तावों पर मत देने के लिए इसका मूल टोकन इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके मूल उत्पादों में Bento box शामिल है जो कि एक टोकन वॉल्ट है। इसकी खासियत है कि यह जमा राशि पर यील्ड जेनरेट करता है। काशी लेंडिंग एक लेंडिंग और मार्जिन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म हिय जहां हर कोई टोकन के लिए गैस-दक्ष और अनुकूलित बाजार बना सकता है। MasterChef V2 एक लिक्विडिटी प्रोविज़न प्रोग्राम है जिसमें लेखन के समय पर 1 बिलियन डॉलर है। अंत में बात करते हैं मिसो की जो प्रोजेक्ट्स को फिक्स्ड दाम या डच नीलामी विकल्पों के माध्यम से एक्सचेंज पर ही ट्रेड होने की सुविधा देता है।

सुशीस्वैप के संस्थापक कौन हैं?

सुशीस्वैप के मूल संस्थापक है शेफ नोमी (छद्मनाम)। उन्होंने बाद में इस परियोजना को छोड़ दिया और इसके प्रबंधन को सुशीस्वैप और 0xMaki नामक दो अन्य छद्म नामों वाले डेवलपर्स को सौंप दिया। उन दोनों ने प्रोडक्ट और व्यवसाय का विकास किया, और उसके बाद एक्सचेंज का स्वामित्व सैम बैंकमैन-फ्राइड, FTX के CEO को मिल गया। FTX एक केंद्रीकृत एक्सचेंज है।

सुशीस्वैप कब लॉन्च हुआ था?

सुशीस्वैप अगस्त 2020 में लॉन्च हुआ था।

सुशीस्वैप कहाँ स्थित है?

एक्सचेंज का कोई केन्द्रीय मुख्यालय नहीं है, इसकी बजाय ये विकेंद्रीकृत तरीके से संचालित किया जाता है।

सुशीस्वैप पर प्रतिबंधित देश

इस एक्सचेंज पर संभावित रूप से अवरुद्ध या प्रतिबंधित देशों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

सुशीस्वैप द्वारा समर्थित कॉइन की सूची

सुशीस्वैप कई लेयर-1 और लेयर-2 ब्लॉकचेंन पर उपलब्ध होने के चलते बाजार के लगभग सभी ERC-20 टोकन का समर्थन करता है।

सुशीस्वैप की फीस कितनी है?

एक्सचेंज टोकन स्वैप के लिए उद्योग मानक, 0.3% चार्ज करता है।

क्या सुशीस्वैप पर मार्जिन ट्रेडिंग करना या लेवेरेज का उपयोग करना संभव है?

सुशीस्वैप पर काशी नाम का एक प्लेटफॉर्म है, जो कि एक लेंडिंग और मार्जिन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है जो खास वियुक्त मार्केट फ्रेमवर्क का उपयोग करता है।

अधिक पढ़ें
#मुद्राप्रतीककीमत USD1h बदलाव24h बदलाव

24h Txns

24h वॉल्यूम

तरलता
FDV

Loading data...

डिस्क्लेमर: इस पेज में एफिलिएट लिंक हो सकते हैं। अगर आप किसी एफिलिएट लिंक पर जाते हैं और इन एफिलिएट प्लेटफॉर्मों के साथ साइन अप करने और ट्रांजेक्शन करने जैसे कुछ कदम उठाते हैं, तो आपको CoinMarketCap को क्षतिपूर्ति करनी पड़ सकती है। कृपया एफिलिएट डिस्क्लोजर देखें।