एक्सचेंज
सेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज
डिसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज
Biswap v2

Biswap v2

Spot ट्रेडिंग वॉल्यूम(24 घंटे)
$1,04,814.81
1 BTC
Total Liquidity
$54,31,412.31
78 BTC

Biswap v2 के बारे में

बायस्वाप क्या है?

बायस्वाप एक विकेन्द्रीकृत एक्सचेंज (DEX) है जो उपयोगकर्ताओं को BNB चेन पर BEP-20 टोकन स्वैप करने की क्षमता देता है। यह एक ऑटोमैटिक मार्केट मेकर (AMM) का उपयोग करता है, जो उपयोगकर्ताओं को निरंतर प्रोडक्ट फॉर्मूला वाले एक स्थायी लिक्विडटी पूल (नकदी कोष) में ट्रेड करने की क्षमता देता है। इसके अलावा, उपयोगकर्ताओं को यील्ड फ़ार्मिंग और लेनदेन शुल्क माइनिंग जैसी सुविधाएं मिलती है। उदाहरण के लिए, माइनर्स टोकन स्वैप पर 90% तक लेनदेन शुल्क प्राप्त करते हैं और एक्सचेंज के मूल टोकन में अतिरिक्त शुल्क भी कमा सकते हैं।

प्लेटफॉर्म का एक अन्य मुख्य उत्पाद है NFT बाजार, जहां उपयोगकर्ता BNB, USDT, BUSD और WBNB जैसी अलग-अलग क्रिप्टोकरेंसी से NFT खरीद सकते हैं। वे प्लेटफॉर्म के अपने NFT Earn प्रोग्राम से एक्सचेंज की खुद की NFT भी खरीद सकते हैं, जिसमें NFT लॉंचपैड, एक स्टेकिंग पूल, और NFTs को अपग्रेड और बूस्ट करने के टूल्स शामिल हैं। इसके साथ आपको लॉटरी भी मिलती है, जिसमें उपयोगकर्ता मूल टोकन में इनाम जीत सकते हैं।

और अंत में बात करते हैं IDO लॉंचपैड की जहां नए प्रोजेक्ट्स को एक्सचेंज के 3,00,000 उपयोगकर्ताओं के माध्यम से राशि जुटाने की सुविधा मिलती है। इसके वैश्विक प्रोत्साहन कार्यक्रम में अन्य प्रोजेक्ट्स के साथ सहकार्य करने के लिए 10 मिलियन डॉलर से अधिक की राशि तैयार है। यह राशि सुरक्षा ऑडिट और प्रोजेक्ट के विकास के लिए आर्थिक मदद के रूप में आवंटित है और यह एक्सचेंज की विकास रणनीति का एक एहम हिस्सा है।

बायस्वाप के संस्थापक कौन हैं?

बायस्वाप ने अपने संस्थापकों के बारे में कोई भी जानकारी मुहैया नहीं करी है पर उन्होने आभासी रूप से बेनाम योग्दांकर्ताओं को वेबसाइट पर सूचित कर रखा है। CEO "EK" के नाम से जाने जाते हैं और, आधिकारिक दस्तावेज़ों के अनुसार, वे क्रिप्टो जगत के दिग्गजों में से एक माने जाते हैं। इसके अलावा, किसी भी संभावित निर्माता के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

बायस्वाप कब लॉंच हुआ था?

एक्सचेंज जुलाई 2021 में लॉंच हुआ था। इसने BNB इकोसिस्टम में अपने आप को जल्दी से एक मुख्य विकेंद्रीकृत एक्सचेंज के रूप में स्थापित कर लिया था।

बायस्वाप कहां स्थित है?

लेखन के समय, एक्सचेंज के पते के बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

बायस्वाप पर प्रतिबंधित देश

इस एक्सचेंज पर संभावित रूप से अवरुद्ध या प्रतिबंधित देशों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

बायस्वाप द्वारा समर्थित कॉइन्स की सूची

बायस्वाप BNB चैन पर उपलब्ध लगभग सभी BEP-20 टोकन को सपोर्ट करता है।

बायस्वाप की फीस कितनी है?

टोकन स्वाप के लिए 0.3% शुल्क लेने वाले बहुत से अन्य विकेंद्रीकृत एक्सचेंजों के विपरीत, बायस्वाप केवल 0.1% का शुल्क ही लेता है। फीस का आधा हिस्सा लिक्विडटी प्रदाताओं के बीच बाँट दिया जाता है और दूसरा आधा हिस्सा जला दिया जाता है।

क्या बायस्वाप पर लेवरेज या मार्जिन ट्रेडिंग का इस्तेमाल करना संभव है?

इस एक्सचेंज पर कोई मार्जिन या लेवरेज ट्रेडिंग संभव नहीं है।

अधिक पढ़ें
#मुद्राप्रतीककीमत USD1h परिवर्तन24h परिवर्तन

24h Txns

24h आयतन

Liquidity
FDV

Loading data...

डिस्क्लेमर: इस पेज में एफिलिएट लिंक हो सकते हैं। अगर आप किसी एफिलिएट लिंक पर जाते हैं और इन एफिलिएट प्लेटफॉर्मों के साथ साइन अप करने और ट्रांजेक्शन करने जैसे कुछ कदम उठाते हैं, तो आपको CoinMarketCap को क्षतिपूर्ति करनी पड़ सकती है। कृपया एफिलिएट डिस्क्लोजर देखें।